सेंट अर्नाल्ड स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ संपन्न | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

सेंट अर्नाल्ड स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ संपन्न | New India Times

कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का फूलों की माला पहना कर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने वाले मेघनगर रोटरी क्लब अपना के संयोजक भरत मिस्त्री, रोटरी क्लब अपना की अध्यक्ष श्रीमती चंदनबाला शर्मा, पत्रकार रहीम शेरानी, भूपेंद्र बरमडलिया, फारुख शेरानी, संदीप खत्री उपस्थित रहे।

सेंट अर्नाल्ड स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ संपन्न | New India Times

वक्षारोपण कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने हरी पोषाक कपड़े पहनकर प्रकृति के सौंदर्य को निखारा एवं प्रस्तुत किया।
सेंट अर्नाल्ड स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, एवं मुख्य अतिथियों द्वारा विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पालक अध्यक्ष जेम्स पॉल स्कूल मैनेजर फादर डिमेलो, फादर जोमोन जेम्स, सिस्टर दीपा, समस्त स्टाफ एवं पालक गण उपस्थित थे।

कार्यक्रम का सफल संचालन, स्वागत एवं आभार प्रदर्शन स्कूल प्राचार्य फादर एंडू्स लोबू के द्वारा वृक्षारोपण के महत्व को समझाते हुए बताया गया और कहा की पूरे वातावरण को सदा हरा-भरा बनाए रखने का संदेश भी दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.