मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर जिला के थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित शहीद उद्यान पार्क के सामने RSS के कार्यालय पर हमला व गाली गलौज के आरोप में दो पुत्रों सहित पिता को गिरफ़्तार किया गया है साथ ही 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
बुधवार रात लगभग 10:00 बजे थाना सदर बाजार क्षेत्र के शहीद उद्यान पार्क के सामने RSS कार्यालय की दीवार पर पेशाब करने से माना करने को लेकर RSS कार्यालय में मौजूद लोगों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ी की देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई और दूसरे पक्ष के लोगों ने RSS कार्यालय पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना सदर बाजार पुलिस व अला अधिकारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। RSS कार्यालय के रवि मिश्रा की तहरीर पर पांच नामजद व 40 से 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुक़दमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। थाना सदर बाजार पुलिस ने शशांक गुप्ता, शिवांक गुप्ता व मुकेश गुप्ता को गिरफ़्तार कर लिया है।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि कल रात लगभग 10 बजे RSS के कार्यलय की दीवार पर पेशाब करने से मना करने पर व दूसरे पक्ष की ओर से गाली गलौज करने पर मौके पर आला अधिकारियों व फोर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद नियंत्रण किया। इस प्रकरण में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है बाकी लोगों की CCTV से पहचान की जा रही है, अभी हालात सामान्य हैं।
