मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर विधायक ठाकुर सुरेन्द्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया के निर्देश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कार्यवाहक कांग्रेस जिला अध्यक्ष हर्षित सिंह ठाकुर के नेतृत्व में नेत्र शिविर आयोजित किया गया, जिसमें सभी ग्रामीणों की आंखों की जांच नेत्र विशेषज्ञों द्वारा की गई। बाढ़ से प्रभावित हुए गांव के लोगों की मदद में ठाकुर परिवार जूटा हुआ है और आगे भी इसी तरह के शिविर होंगे। शिविर में डॉ. अजिंक्य महाजन, डॉ. एम.एल. बरार, डॉ. साहेब राव कोहली ने सभी ग्रामीणजनों का परीक्षण किया। इस दौरान हेमंत ठाकुर,विधायक प्रतिनिधि निर्मित शाह, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सोहराब कुरैशी, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष ग्रामीण मोहित महाजन, बाडू महाजन, अनीस खान, ऋषभ भुजबल, असलम खान, अक्षत खेडकर, अख्तर और ग्राम के रहवासी उपस्थित थे।
