रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ मुस्लिम पंच के सदर व वरिष्ठ पत्रकार नोमान खान मगरिब की नमाज़ पढ़कर आये इसके बाद अचानक जी घबराया, तबीयत बिगड़ी और दिल का दौरा पड़ने के बाद इंतकाल हो गया।
नोमान खान के निधन की खबर से पत्रकार जगत के साथ साथ पूरे नगर में शोक लहर दौड़ गई है।
