मेडिकल काॅलेज के डीन ने कोरोना की तीसरी लहर से निपटने हेतु व्यवस्थाओं का लिया जायजा | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

मेडिकल काॅलेज के डीन ने कोरोना की तीसरी लहर से निपटने हेतु व्यवस्थाओं का लिया जायजा | New India Times

कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जिला चिकित्सालय में की गई तैयारियों का चिकित्सा महाविद्यालय दतिया के डीन डाॅ. दिनेश उदैनिया ने भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीन द्वारा भ्रमण के दौरान आक्सीजन प्लांटों का निरीक्षण कर आक्सीजन संयंत्रों से आपूर्ति निरंतर बनाये रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने 10 हजार लीटर के एलएमओ के साथ 6 हजार लीटर का अस्पताल परिसर में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया। डीन द्वारा आईसीयू और उनमें उपलब्ध आक्सीजन बिस्तरों की समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डाॅ. के.सी राठौर, डाॅ. अधिकारी, डाॅ. प्रवीण टैगोर, डाॅ. सचिन यादव सहित अन्य चिकित्सक साथ थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article