शिरपुर तालुका को गीला सूखा घोषित कर किसानों को मुआवजा दिया जाए: ज़िला परिषद अध्यक्ष डॉ तुषार रंधे | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

शिरपुर तालुका को गीला सूखा घोषित कर किसानों को मुआवजा दिया जाए: ज़िला परिषद अध्यक्ष डॉ तुषार रंधे | New India Times

मानसून की लौटती बारिश ने शिरपुर तहसील में गत दिनों के जोरदार तरीके से तबाही मचाई और किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद कर दिया था. भाजपा ने किसानों को सरकारी स्तर पर राहत राशि उपलब्ध कराने के लिए जिला परिषद अध्यक्ष डॉ तुषार रंधे, विधायक काशीराम पावरा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बबनराव चौधरी और भाजपा पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर जलज शर्मा को ज्ञापन सौंपकर ज़िले में गीला आकाल सूखा घोषित कर मुआवजा देने की मांग की.

वापसी के मानसून की बारिश ने धुलिया और नंदुरबार ज़िले में हाहाकार मचा कर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया था. वर्तमान विधायक तथा पूर्व मंत्री अमरीशभाई पटेल ने तीन दिन पहले धुलिया जिला कलेक्टर और नंदुरबार जिला कलेक्टर को गीला आकाल घोषित करने की मांग की थी. इसी क्रम में बीजीपी ने आघाडी सरकार पर दबाव बनाने के लिए शुक्रवार को शिरपुर तहसील में एक समान रूप से गीला आकाल घोषित करने की गुहार लगाई.

ज़िलाधिकारी जलज शर्मा को सौपे गए ज्ञापन में भाजपा ने कहा कि शिरपुर तालुका के साथ-साथ धुलिया और नंदुरबार जिले में, सितंबर और अक्टूबर माह में बेमौसम बारिश के कारण फसलों, बागों और खेत में रखी उपज का भारी नुकसान हुआ है. कई जगहों पर नदियों और नालों में पानी भर गया है और खेतों में पानी जमा हो गया है जिसके चलते फसलों को भारी नुकसान हुआ है. कृषि क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण फसलें उखड़ गई हैं. धुलिया और नंदुरबार जिलों में शुष्क भूमि, बागवानी, वार्षिक बागवानी फसलों के साथ-साथ पशुधन, मवेशी और अन्य संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है.

ज़िलाधिकारी जलज शर्मा को शिरपुर तालुका में कृषि के नुकसान के संबंध में, विधायक काशीराम पवारा, जिला परिषद अध्यक्ष डॉ तुषार रंधे, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बबनभाऊ चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष के. डी पाटिल ने विस्तार जानकारी दी।
किसानों को वित्तीय सहायता और पूरे साल बिजली बिल और फसल ऋण माफ करने की मांग को लेकर प्रशासन से किया. इस पर जिला कलेक्टर जलज शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह सरकार को उचित रिपोर्ट भेजकर न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे.

इस अवसर पर ज्ञापन सौंपते हुए विधायक काशिराम पावरा, धुलिया जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. तुषार रंधे, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बबनभाऊ चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष के. डी. पाटील, भाजपा तालुकाध्यक्ष किशोर माळी, पूर्व जिल्हा सरचिटणीस अरुण धोबी, पंचायत समिती सभापती सत्तारसिंग पावरा, शिरपूर कृषी उत्पन्न बाजार समिती सभापती नरेंद्रसिंग सिसोदिया, उपसभापती इशेंद्र कोळी, संचालक नरेंद्र पाटील, शिरपूर शेतकरी साखर कारखाना चेअरमन माधवराव पाटील, व्हाईस चेअरमन दिलीपभाई पटेल, साखर कारखाना संचालक जयवंत पाडवी, रमण पावरा, जगन टेलर पावरा, जे. टी. पाटील एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article