मुरैना में कुछ दिनों पूर्व मौत के बाद दफनाई गई काजल किन्नर के शव का दोबारा से कराया जाएगा पोस्टमार्टम | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, चंबल संभाग (मप्र), NIT:

मुरैना में कुछ दिनों पूर्व मौत के बाद दफनाई गई काजल किन्नर के शव का दोबारा से कराया जाएगा पोस्टमार्टम | New India Times
फ़ाइल फोटो

मुरैना में कुछ दिनों पूर्व मौत के बाद दफनाई गई काजल किन्नर के शव का देाबारा से पोस्ट मार्टम कराया जाएगा। आपको बता दें कि मुरैना के अम्बाह में काजल किन्नर का चार दिन पूर्व निधन हो गया था जिसके बाद गोपनीय रूप से उसके शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया था लेकिन किन्नरों की मुखिया नेहा ने काजल की हत्या की आशंका जताई थी और चेली रबिया पर हत्या का आरोप लगाया था जिसके बाद काजल किन्नर के शव को कब्रगाह से निकाल कर अम्बाह अस्पताल भेजा गया और वहां से ग्वालियर भेजा जाएगा। संभवतः देश में यह पहला मामला होगा जहां किसी किन्नर के शव का कब्र से निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। नियम के अनुसार किन्नरों का अंतिम संस्कार अंत्यत गोपनीय रूप से किया जाता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article