जिले की प्रतिभा को उपराष्ट्रपति द्वारा दिल्ली में किया गया सम्मानित | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

जिले की प्रतिभा को उपराष्ट्रपति द्वारा दिल्ली में किया गया सम्मानित | New India Times

काशीनगर लखीमपुर के मूल निवासी डाॅ विवेक दीक्षित वरिष्ठ वैज्ञानिक अस्थिरोग विभाग एम्स को भारतीय लोक प्रशासन संस्थान दिल्ली द्वारा आयोजित अखिल भारतीय स्तर की निबंध प्रतियोगिता जिसका शीर्शक कोविड एवं सामुदायिक स्वास्थ्य था में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। उन्हें 31 अक्टूबर को भारतीय लोक प्रशासन संस्थान संस्थान के अध्यक्ष माननीय उपराष्ट्रपति श्री एम वैंकेया नायडू जी संस्थान के चैयरमेन व पीएमओ के मंत्री डा जितेंद्र सिंह की गरिमामय उपस्थिति में प्रदान किया गया। संस्थान के निदेशक वरिष्ठ आईएएस एस एन त्रिपाठी जी ने प्रतियोगिता के नतीजे माननीय उपराष्ट्रपति जी व चैयरमेन डा जितेंद्र सिंह जी को अवगत कराए।
डा दीक्षित विगत साढ़े पांच वर्षों से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स दिल्ली के आर्थोपैडिक विभाग में वरिष्ठ वैज्ञानिक के रुप में कार्य कर रहे हैं। डा दीक्षित को अपने सामाजिक कार्यों के लिए कयी पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं, वे रिवर डाक्टर और विटामिन डाक्टर के नाम दिल्ली में सम्मानित हो चुके है। डा दीक्षित वर्ष 2013 से यमुना नदी के लिए किए जा रहे अपने कार्यों के लिए रिवर डाक्टर व विटामिन डी जागरूकता अभियान के लिए विटामिन डाक्टर के नाम से भी जाने जाते हैं। वें विगत दो वर्षों से किन्नरों के अस्थिस्वास्थ्य पर कार्य कर रहे हैं जो कि भारत की किन्नरों के अस्थिस्वास्थ्य की पहली स्टडी है। अभी तक वे लगभग 85 से ज्यादा किन्नर समुदाय के लोगों के स्वास्थ्य की जांच करके उन्हें जागरूक कर चुके हैं व भारत सरकार को किन्नरों को मुख्य धारा में लाने हेतु वर्ष में एक दिन को ट्रांसजेंडर दिवस के रुप में आयोजित करने हेतु अपील कर चुके हैं।डा दीक्षित अपने इस अवार्ड का श्रेय अपने मां पिता, गुरुजनों व जिलें के अग्रजों द्वारा प्राप्त मार्गदर्शन को देते हैं व इस अवार्ड को कोरोना महामारी के दौरान उन सभी स्वास्थ्यकर्मियों को समर्पित करते हैं जिन्होंने अपना जीवन इस महामारी से लड़ते हुए और समाज में आरोग्य को स्थापित करने में न्यौछावर कर दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article