गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं पंकज चौधरी के जनपद में प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए उत्साहित नजर आए। उनके साथ अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा और जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष/विधान परिषद सदस्य पदम सेन चौधरी भी मौजूद रहे।
लोहिया भवन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा एक संगठन आधारित पार्टी है, जहां कार्यकर्ता ही उसकी असली ताकत हैं। उन्होंने कहा कि बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कार्यकर्ताओं की एक मजबूत श्रृंखला बनी हुई है, जिसकी हर कड़ी महत्वपूर्ण है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि “जहां कम, वहां हम” का भाव ही भाजपा के कार्यकर्ता की पहचान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी के नेतृत्व में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के दोस्तपुर (161 किमी) पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा बेवाना, गौहन्ना बाईपास और पटेल नगर तिराहे सहित विभिन्न स्थानों पर भी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से अभिनंदन किया।
इस दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद लोहिया भवन में मातृशक्ति द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड को सुनने के बाद अटल भवन स्थित भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।
कार्यक्रम के दौरान कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

