उमरखेड़ के राजे संभाजी महाराज गार्डन का म्यूजिकल फाउंटेन बना खंडहर, नगर परिषद की लापरवाही उजागर | New India Times

ताहिर मिर्ज़ा, उमरखेड़/यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

उमरखेड़ के राजे संभाजी महाराज गार्डन का म्यूजिकल फाउंटेन बना खंडहर, नगर परिषद की लापरवाही उजागर | New India Times

महाराष्ट्र के उमरखेड शहर स्थित नगर परिषद के राजे संभाजी महाराज गार्डन का म्यूजिकल फाउंटेन आज बदहाली का शिकार होकर खंडहर में तब्दील हो चुका है। कभी शहर की खूबसूरती और आकर्षण का केंद्र रहा यह फाउंटेन अब अधिकारियों की अनदेखी और लापरवाही की कहानी बयां कर रहा है।
गार्डन की देखरेख की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों और कर्मचारियों पर है, वे इस ओर ध्यान देते नजर नहीं आ रहे हैं। परिणामस्वरूप फाउंटेन के कई हिस्सों में टूट-फूट हो चुकी है और इसकी हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है।
यह म्यूजिकल फाउंटेन वर्ष 2020 में बनकर तैयार हुआ था और 2023 में इसका उद्घाटन किया गया था। लेकिन निर्माण के कुछ ही वर्षों में यह पूरी तरह से बंद होकर वीरान हो गया है। जो फाउंटेन कभी गार्डन में आने वाले लोगों के लिए मनोरंजन और आकर्षण का मुख्य साधन था, आज वह उपेक्षा का शिकार बन गया है।
भीषण गर्मी के दौरान लोग सुकून पाने के लिए इस गार्डन का रुख करते हैं, लेकिन फाउंटेन की बदहाल स्थिति उन्हें निराश कर रही है। स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद प्रशासन से इसकी मरम्मत और नियमित देखरेख की मांग की है।
इस पूरे मामले का जायजा हमारे संवाददाता ताहेर मिर्जा ने मौके पर पहुंचकर लिया, जहां फाउंटेन की जर्जर हालत साफ नजर आई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article