पत्रकार साजिद सौदागर ने दिखाई इंसानियत, घायल मासूम को समय पर पहुंचाया अस्पताल | New India Times

ज़फ़र खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

पत्रकार साजिद सौदागर ने दिखाई इंसानियत, घायल मासूम को समय पर पहुंचाया अस्पताल | New India Times

जहां एक ओर समाज में नफरत और विभाजन की खबरें सामने आती रहती हैं, वहीं अंजनगांव सुर्जी क्षेत्र के पत्रकार साजिद सौदागर ने मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चांदूर बाजार निवासी खांडेकर परिवार घूमकर लौट रहा था। इसी दौरान चांदूर बाजार से करीब 11 किलोमीटर दूर कार चला रहे आनंद खांडेकर को झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया और लगभग 10 फीट नीचे जा गिरा।
इस भीषण हादसे में कार की आगे की सीट पर बैठा 5 वर्षीय दिव्यांश खिड़की का कांच टूटने से बाहर जा गिरा, जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।
इसी बीच अपने निजी कार्य से चांदूर बाजार से अंजनगांव लौट रहे पत्रकार साजिद सौदागर की नज़र दुर्घटना पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए घायल बच्चे को अपनी बाइक पर बैठाकर तत्काल चांदूर बाजार के अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमरावती रेफर कर दिया। साजिद सौदागर की तत्परता और निःस्वार्थ मदद से बच्चे को समय पर इलाज मिल सका, जिससे उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई गई।
स्थानीय नागरिकों ने साजिद सौदागर के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में ऐसे उदाहरण समाज में भाईचारे और इंसानियत की सच्ची मिसाल पेश करते हैं। यह घटना संदेश देती है कि कठिन समय में इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article