मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव के मेन रोड डूंगरिया पर एक स्कूटी के जरिए अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी। पुलिस को इसकी भनक लगते ही घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।
जानकारी के मुताबिक, एक थैले के अंदर 21 नग किंगफिशर अल्ट्रा बीयर के सीलबंद कैन (प्रत्येक 500 एमएल) मिले। वहीं, सफेद रंग की टीवीएस कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी (क्रमांक MP 28 ZD 8150) की डिक्की से 14 नग किंगफिशर अल्ट्रा बीयर के सीलबंद कैन (500 एमएल) बरामद किए गए। जब्त शराब की कुल कीमत लगभग 6300 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी वाहन को भी जब्त कर लिया है। इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 150/26 के तहत धारा 34(ए) में प्रकरण दर्ज किया गया है।
कार्रवाई में उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे, प्रधान आरक्षक दिलीप उपाध्याय और आरक्षक नितेश पाल शामिल रहे।

