कमिश्नर ने एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही मेघा परमार को किया सम्मानित | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

कमिश्नर ने एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही मेघा परमार को किया सम्मानित | New India Times

प्रसिद्ध पर्वतारोही मेघा परमार ने रीवा में नव वर्ष के अवसर पर आयोजित सद्भावना दौड़ में भाग लिया। कार्यक्रम के बाद सुश्री परमार ने कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर कमिश्नर बीएस जामोद से सौजन्य भेंट की। रीवा कमिश्नर श्री जामोद ने सुश्री परमार की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत और सम्मान किया। सुश्री परमार ने कमिश्नर श्री जामोद को एवरेस्ट गर्ल पुस्तक भेट की जो उनकी उपलब्धियों पर लिखी गई है। सुश्री परमार ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने के साथ विश्व के सभी महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी पर भी तिरंगा फहराया है। सुश्री परमार ने सबसे कम समय में समुद्र की सर्वाधिक गहराई तक स्कूवा डाइविंग करके विश्व रिकार्ड भी कायम किया है। इस अवसर पर डीआईजी साकेत प्रकाश पाण्डेय, अपर कमिश्नर नीतू माथुर, संयुक्त आयुक्त दिव्या त्रिपाठी तथा संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article