देश को आज़ाद कराने में हामारे उलमाओं का रहा है बड़ा योगदान: आरिफ मसूद; स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 3000 बाइकों पर निकाली गई रैली | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​देश को आज़ाद कराने में हामारे उलमाओं का रहा है बड़ा योगदान: आरिफ मसूद; स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 3000 बाइकों पर निकाली गई रैली | New India Timesमध्य प्रदेश के सिरोंज में जमीअत उलमा मध्यप्रदेश ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 3000 बाइकों की रेली निकाली, जिस में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता आरिफ मसूद शामिल हुए।

देश को आज़ाद कराने में हामारे उलमाओं का रहा है बड़ा योगदान: आरिफ मसूद; स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 3000 बाइकों पर निकाली गई रैली | New India Times​इस अवसर पर आरिफ मसूद ने सभी को जश्न ए आजादी की बधाई देते हुए कहा कि हम को यह आजादी हमारे उलमाओं की कुर्बानी से मिली है। लाखों उलमाओं ने अपनी जान की कुर्बानी देकर हमारे देश को आजाद कराया है। लेकिन आज देश बडे नाजुक मोड से गुजर रहा है। हमारा संविधान आज खतरे में है। मुलक में नफरत का माहोल बना दिया गया है। सत्ता हासिल करने के लिये जो लोगआज मदरसों पर शंका कर रहे हैं उन्हें मालूम ही नही है कि सब से पहले मदरसों से ही अंग्रेजों से लडाई लडने का बिगुल बजाया गया था। आज हम से ही कहा जा रहा है कि झंडा वन्दन की विडियो सरकार को भेजें। सत्ता में बैठे लोगों का इस आजादी में कोई योगदान ही नहीं रहा है। उस समय यह लोग अंग्रेजों के साथ थे। आज सभी लोगों को इस नफरत के माहौल को ख़त्म कर मोहब्बत का माहौल बनाने के लिये काम करना चाहिए, क्योंकि हमारे मुलक को आजाद कराने के लिये स्वतंत्रता सेनानियों ने बड़ी कुर्बानियां दी हैं।​देश को आज़ाद कराने में हामारे उलमाओं का रहा है बड़ा योगदान: आरिफ मसूद; स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 3000 बाइकों पर निकाली गई रैली | New India Timesइस मौके पर काजी अजमत शाह मक्की, अब्दुल नफीस, डॉ वसीम फादर, मो शोएब खान, मो शफीक आदि ने भी लोगों को सम्बोधित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article