अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT;
आज 14 अगस्त को पर पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशन में मध्य प्रदेश के हर जिले में निकाली जाती है।
भिंड में भी यह यात्रा निकाली गई, जिसमें भिण्ड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ओर नगरपालिका उपाध्यक्ष राम नरेश व सैकड़ों की तादाद में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे। यह रैली इंदिरा गांधी चौराहे पर चौराहा बजरिया व सर्किट हाउस होते हुए पूरे भिण्ड शहर में निकली जा रही है।
