मुकद्दस हज के सफर पर जाने वाले हाजियों की 25 वीं फ्लाइट के हाजियों का जयपुर एयरपोर्ट पर किया गया इस्तक़बाल | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

मुकद्दस हज के सफर पर जाने वाले हाजियों की 25 वीं फ्लाइट के हाजियों का जयपुर एयरपोर्ट पर किया गया इस्तक़बाल | New India Times

राजस्थान स्टेट हज कमेटी मेंबर राजस्थान सरकार जनाब अब्दुल हकीम खान साहब ने बताया कि हज 2023 के मुकद्दस सफर पर जाने वाले हाजियों की 25 वीं फ्लाइट के हाजियों का जयपुर एयरपोर्ट पर इस्तकबाल किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार जनाब शाले मोहम्मद साहब, राजस्थान स्टेट हज कमेटी मेंबर राजस्थान सरकार जनाब अब्दुल हकीम खान साहब, अधिशासी अधिकारी जनाब डाॅक्टर महमूद ख़ान साहब, RAS अधिकारी जनाब जावेद खान साहब, मेंबर जनाब रियाज़ फारूकी साहब, जनाब मुबारक अली, जनाब अमीन खान साहब, जनाब हबीबुर्रहमान नियाजी साहब, सलीम अहमद जी, समाजसेवी कर्बला वसीम खान, युवा नेता मौजूद रहे। हज 2023 के 25 वीं फ्लाइट के 254 हाजियों की फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट से मदीना शरीफ़ के लिए रवाना हुई। सभी ने हज 2023 के मुकद्दस सफर पर जाने वाले हाजियों को मुबारकबाद दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article