पवन परुथी, ब्यूरो चीफ, शिवपुरी (मप्र), NIT:

पिछोर थाना प्रभारी के.डी. सिंह कुशवाहज का स्थानांतरण आदेश के उपरांत पिछोर थाना परिसर में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। समस्त थाना पुलिस स्टाफ एवं क्षेत्रीय लोगों ने भी थाना परिसर पहुंचकर विदाई कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी बिदाई दी। उनके कार्यों को सराहते हुए, दिलों में उनकी याद बनाए रखने जैसे भाव प्रस्तुत किए साथ ही स्थानीय लोगों एवं समस्त थाना स्टाफ ने थाना प्रभारी के डी सिंह कुशवाह के कार्यकाल की सराहना की एवं उनके साथ किए गए कार्यों के अनुभव को बेहतर बताया। समारोह में सभी के द्वारा थाना प्रभारी का पुष्प माला, शॉल, श्रीफल एवं उपहार देकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सहायक उपनिरीक्षक श्याम सुंदर, रामसेवक शर्मा, प्रधान आरक्षक राजेंद्र शर्मा, आरक्षक, अबदेश शर्मा, आरिफ खान, सीताराम गुप्ता, जयकांत, अजय आनंद, हरीश राजपूत, आनंद यादव, राकेश गौड़ समस्त, मेजर संतोष राजावत थाना स्टाफ एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिछोर चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रेमलता कुशवाह, समाजसेवी प्रशांत कुशवाह, भूपेंद्र कुशवाह, मनोज, गौरव कुशवाह, अंकित जाट, विनोद कुशवाह आदि उपस्थित थे।
