वाराणसी की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने की चल रही है कारवाई, बडी संख्या में लोग हुए बेरोजगार | New India Times

राहुल यादव, लखनऊ, NIT; ​

वाराणसी की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने की चल रही है कारवाई, बडी संख्या में लोग हुए बेरोजगार | New India Timesवाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत पांडेपुर चौराहे व आसपास की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई चल रही है। अतिक्रमण हटाने का कार्य एसएसपी ट्रैफिक, ट्रैफिक सीओ और नगर निगम के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।​

वाराणसी की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने की चल रही है कारवाई, बडी संख्या में लोग हुए बेरोजगार | New India Timesट्रैफिक एसएसपी सुरेश चंद्र ने मीडिया को बताया कि जो भी सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए हैं, उन सभी अवैध अतिक्रमण को हटाने का कार्य किया जा रहा है। यह अतिक्रमण मुक्त अभियान 18 /8/17 तक चलाया जाएगा, जिसकी सूचना सभी लोगों को दे दी गई थी, परन्तु वहीं मौजूद व्यापार मंडल अध्यक्ष रविन्द्र जायसवाल ने मीडिया को बताया की अतिक्रमण हटाने की सूचना यहां पर किसी भी दुकानदार या उन व्यक्तियों को नहीं दी गई थी, जो उन जगहों पर अपनी रोजगार का कार्य करते थे।  जिस जगह पर अवैध अतिक्रमण हटाया गया है उस जगह जो भी व्यक्ति रोजी रोटी कमाने का काम किया करते थे वह अब बेरोजगार हो गए हैं। अगर इसी तरह अतिक्रमण हटाया जाएगा तो उन लोगों का क्या होगा जो उस जगह पर अपने परिवार का पेट पालने के लिए रोजगार का कार्य किया करते थे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की बनती है, कि अतिक्रमण हटाने से पहले उन व्यक्तियों को रोजगार करने के लिए जगह दी जाए ताकि वो हर गरीब लोग आज इस अतिक्रमण के कारण बेरोजगार हो गए हैं, वह अपने और अपने परिवार का पेट पालने के लिए रोजगार कर सकें और अगर ऐसा नहीं होता है, तो यह भाजपा के शासन काल में गरीबों के साथ नाइंसाफी होगी।

By nit