सेवानगर में खोली गई शराब की दुकान को हटाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने डीएम की जन सुनवाई में की शराब की दुकान हटाने की मांग | New India Times

पवन परुथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

सेवानगर में खोली गई शराब की दुकान को हटाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने डीएम की जन सुनवाई में की शराब की दुकान हटाने की मांग | New India Times

ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के सेवानगर में खोली गई शराब की दुकान को हटाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा आज जिलाधीश कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई में पहुंचे और लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया और जनसुनवाई में अधिकारियों से निवेदन किया कि सेवा नगर में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है शाम होते ही सेवा नगर के निवासियों का और आमजन का वहां से निकलना मुश्किल होता जा रहा है। शराब की दुकान के सामने असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, हमारी माता बहनों के सामने गाली गलौज व शराब पीकर झगड़े की घटनाएं आम बात हो गई हैं।

सेवानगर में खोली गई शराब की दुकान को हटाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने डीएम की जन सुनवाई में की शराब की दुकान हटाने की मांग | New India Times

उन्होंने कहा कि सेवा नगर के व्यापारी की अभी कुछ दिन पहले ही दुकानें और घर तोड़े गए हैं उनका व्यापार अभी ठीक तरह से जम भी नहीं पाया था कि सरकार ने उनके ऊपर एक और वज्रपात कर दिया जब उनकी दुकानदारी का समय होता है उसी समय असामाजिक तत्व गुंडागर्दी करते हैं जिस कारण उनकी दुकानदारी के ऊपर भी बहुत असर पड़ रहा है और माता बहनों का निकलना मुश्किल होता जा रहा है। सरकार के जनवरी दी फरमानों के कारण ग्वालियर का युवा पूरी तरह से नशे की लत में फंसता जा रहा है, युवा पीढ़ी पूरी तरह से बर्बाद हो रही है। उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों से हाथ जोड़कर निवेदन किया कि मेरी युवा पीढ़ी को बर्बाद होने से बचा लो, मेरी मातृशक्ति पर हो रहे अन्याय और अत्याचार से राहत दिलाओ। उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों से मांग की कि सेवानगर को मैंखाना मत बनने दो, मेरे ग्वालियर की जनता को बख्श दो। उन्होंने कहा कि अगर सेवा नगर की दुकान जल्द से जल्द नहीं हटाई गई तो मैं सेवा नगर की जनता के साथ जिलाधीश कार्यालय पर ही धरना दूंगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.