मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर निगम की नव- निर्वाचित मेयर अर्चना वर्मा ने वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के साथ नगर क्षेत्र का व्यापक स्तर पर भ्रमण किया।
नगर में पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त किये जाने एवं नगर में अवैध अतिक्रमण को रोके जाने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र के जेल के पीछे स्थित पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय क्षेत्र के समस्त दुकानदारों व अन्य लोगो से अपने वाहन पार्किंग स्थल पर ही खड़े करने का अनुरोध किया गया, जिससे नगर में जाम की समस्या से आम जन-मानस को निजात मिल सके। साथ ही अतिक्रमण को रोके जाने के लिए नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों एवं दुकानों के आगे ग्रील लगाकर स्थाई समाधान किये जाने के निर्देश दिए,
जिसके अंतर्गत नगर क्षेत्र के घण्टाघर व केरूगंज स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मंत्री खन्ना ने समस्त दुकानदारों से अपील की गई कि नगर निगम द्वारा चौराहे- तिराहे पर लगाई गई रेलिंग के अंदर ही दुकानों को लगाए, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न न हो। साथ ही निर्देशित किया गया कि जिन स्थलों पर अवैध अतिक्रमण हो, उसको तत्काल हटवाया जाएं।
न्यू सिटी ककरा से एफ0एस0टी0पी0 ( फीकल सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) तक निर्मित कराये गए पहुँच मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय प्लांट को प्रभावी ढंग से
नगर निगम की नव- निर्वाचित मेयर अर्चना वर्मा ने नगर निगम कार्यालय भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की स्थिति को देखा।
सही निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों को तेज गति से कराये जाने के साथ-साथ निर्माण कार्य को शीघ्र ही पूर्ण किया जाए।
इस मौके पर मंत्री खन्ना ने नव- निर्वाचित मेयर को निर्माणाधीन नगर निगम के बारे में अवगत कराया गया कि पूरे प्रदेश में यह कार्यालय बहुत ही सुंदर व सुसज्जित होगा। निरीक्षण के समय नगर निगम की नव- निर्वाचित मेयर अर्चना वर्मा, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, अपर नगर आयुक्त एस0के0 सिंह, राजेश वर्मा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण तथा अन्य लोग रहे मौजूद।
