थांदला में कांग्रेस ने भरी हुंकार, सेक्टर प्रभारियों की बैठक एवं आमसभा को पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने किया संबोधित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

थांदला में कांग्रेस ने भरी हुंकार, सेक्टर प्रभारियों की बैठक एवं आमसभा को पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने किया संबोधित | New India Times

झाबुआ जिले के थांदला में कांग्रेस पार्टी की आमसभा संपन्न हुई जिसमें बड़ी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने शिरकत की। आम सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद एवं जिले की प्रभारी सुश्री मीनाक्षी नटराजन कहा कि मध्यप्रदेश में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो महिलाओं को प्रति माह 1500 रपये दिये जाएंगे एवं ₹500 में गैस सिलेंडर दिया जाएगा साथ ही अन्य योजनाओं का भी लाभ मिलेगा।

युवक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने कहां सिर्फ 5 महीने और परेशान हो लो उसके बाद अपनी सरकार बनते ही आप लोग राहत की सांस लोगे साथ ही इनके शोषण के शिकार होने से बच पाओगे आम जनता भी इस सरकार से परेशान हो चुकी है महंगाई आसमान छू रही है भाजपा नेता मौन धारण किए हुए हैं। गरीब जनता परेशान है।
क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया ने कहा आने वाले चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंकना है तभी आम जनता का भला होगा हर इंसान इस सरकार से परेशान हो चुका है, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है।

थांदला में कांग्रेस ने भरी हुंकार, सेक्टर प्रभारियों की बैठक एवं आमसभा को पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने किया संबोधित | New India Times

पूर्व केंद्रीय मंत्री झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया ने कहा आप लोगों के सहयोग और मेहनत से पहले भी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी थी लेकिन भाजपा वालों ने हमारे विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सरकार गिरा दी। इन्हें सबक सिखाना है फिर से कांग्रेस को लाना है। सरकार बनते ही हर घर खुशहाली आएगी महंगाई पर कांग्रेस सरकार ही लगाम लगा सकती है।

इसी तरह कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपनी बात रखी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रकाश राका, जसवंत भाबोर, सोनल जसवंत भाबोर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शाहिदा भाबोर, संजीदा कटारा, अरुण ओहारी, राजा मानसीग, अन्नसिंह वसुनिया आदि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.