पूर्व निगम अध्यक्ष एवं भाजपा नेता मनोज वल्लभदास तार वाला ने प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकार साथियों से चाय पर की चर्चा | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पूर्व निगम अध्यक्ष एवं भाजपा नेता मनोज वल्लभदास तार वाला ने प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकार साथियों से चाय पर की चर्चा | New India Times

बुरहानपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा से टिकट के प्रबल दावेदार एवं पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तार वाला ने नवाचार करते हुए शुक्रवार को शहर के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जगत के सम्माननीय पत्रकार साथियों से चाय पर चर्चा की। पत्रकार साथियों से उनके दिनचर्या पर चर्चा की। थोड़ा समय उनके साथ चाय पर हंस बोल कर गुजारा। इस दौरान भाजपा नेता मनोज तारवाला ने कहा कि मेरा पत्रकार साथी हर मौसम में काम करने के लिए तत्पर रहता है। चाहे बारिश हो, ठंड हो या 48 डिग्री तापमान की तेज धूप हो, बिना संसाधनों के अपने कर्तव्य स्थल पर पहुंचता है। श्री मनोज तारवाला ने पत्रकार साथियों के बीच में बैठकर उनके हालचाल जाने और सभी को प्रेस स्वतंत्र दिवस की की बधाई प्रेषित की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.