गर्मी-ठंड-बारिश के बीच बच्चों की चल रही है मस्ती... | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

गर्मी-ठंड-बारिश के बीच बच्चों की चल रही है मस्ती... | New India Times

मेघनगर थांदला झाबुआ अंचल में इन दिनों पारा लुढ़का हुआ है। सुबह ठंड दोपहर में गर्मी और शाम होते होते बारिश की फुहार भी देखने को मिल रही है। ऐसे में बच्चों को भी मौसम खूब भा रहा है।
इन दिनों बच्चों की समर वेकेशन (गर्मी की छुट्टियां) भी चल रही हैं ऐसे में बच्चों की पार्टी भी देखते ही बनती है। गर्मी के दिनों में सबसे ज्यादा मजा वाटर पार्क घूमने का आता है लेकिन रतलाम, इंन्दौर, बड़ौदा आदि दूरस्थ स्थानों पर बड़े वाटर पार्क जाना हर बार सम्भव भी नहीं ऐसे में बच्चे घर पर ही वाटर पार्क का मजा लेने लगे हैं।
बच्चों की यह तस्वीर कुछ यही बता रही है कि इस मौसम में शरीर को स्फूर्ति व तरावट देने के लिए मौज मस्ती हो जाये।

हालांकि आज भी ग्रामीण अंचल में पानी की किल्लत देखी जा रही है, जिसके लिए प्रशासन अनेक योजनाओं पर काम कर रहा है वहीं जहाँ पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो रहा है वहाँ ऐसी तस्वीरें आसानी से दिखाई दे सकती हैं। लेकिन हमें अनमोल पानी की कीमत समझ कर उसके अनावश्यक व्यव से बचना चाहिए तभी हमारा भविष्य सुरक्षित रह सकेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.