मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत डूंगरिया में देसी विदेशी शराब दुकान में दिन और रात 24 घंटे अवैध रूप से बिजली डायरेक्ट मेन कनेक्शन से जलाई जा रही है। स्थानीय वासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यवाही सिर्फ गरीबों पर होती है, किसी गरीब के यहां होता तो बिजली विभाग कार्यवाही करता, कोई भी विभाग इस ओर ध्यान देकर कार्यवाही नहीं कर पा रहा है जिससे दिन और रात बिजली अवैध रूप से जलाई जा रही है। ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग को सूचना देने के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं किया गया है। शराब दुकान में अवैध रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स बोर्ड चलता है, क्या सिर्फ गरीबों तक ही कार्यवाही सीमित है? शराब दुकान में अवैध रूप से जलाई जा रही बोर्ड की शिकायत के बाद भी विभाग क्यों कार्रवाई नहीं कर रहा है? लोगों ने आला अधिकारियों से इस ओर ध्यान देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
