एआईएमसी ग्रुप के सदस्यों ने ईद के दिन बुजुर्गों से की मुलाक़ात व बीमारों की अयादत | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

एआईएमसी ग्रुप के सदस्यों ने ईद के दिन बुजुर्गों से की मुलाक़ात व बीमारों की अयादत | New India Times

ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस सोशल मीडिया ग्रुप के पदाधिकारियों ने गुज़िश्ता साल की रिवायत के मुताबिक़ इस साल भी ईद के मौके पर उन बुजुर्गों से मुलाकात की जो बीमार होने के कारण सामाजी सरगर्मियों से दूर हो गए हैं। सवाब की नियत से बीमार बुजुर्गों की अयादत करके उनकी मिजाज़ पुरसी की गई जिस से उन लोगों की आंखें छलक पड़ीं और कॉन्फ्रेंस के मक़सद को सुनकर उन्होंने नेक ख्वाहिशात (शुभ कामनाएं) का इज़हार किया।

एआईएमसी ग्रुप के सदस्यों ने ईद के दिन बुजुर्गों से की मुलाक़ात व बीमारों की अयादत | New India Times

इस मौक़े पर पीरे तरीक़त अलहाज अब्दुल बाक़ी मियां अशरफी, हाजी मुजफ्फर हुसैन घम्मू सेठ, शफीउल्लाह खलीफा, इनामुल हक अंसारी, सरदार हाजी सिराज अहमद लाल मोहम्मद मकसूद, मुल्लाह अब्दुल क़ादर(साबिक पेश इमाम मस्जिद नेमतुल्लाह शाह) हाजी खुर्शीद अहमद सेठ, मोहम्मद असगर मुल्ला सेठ, हाजी चिराग़ उल हसन साहब, सेठ खुर्शीद अहमद साहब बंगली, हाजी अब्दुल मन्नान अंसारी, अब्दुल खालिक भैया से मुलाक़ात की गई।

एआईएमसी ग्रुप के सदस्यों ने ईद के दिन बुजुर्गों से की मुलाक़ात व बीमारों की अयादत | New India Times

इस दौरान पीरे तरीक़त अलहाज मौलाना अहमद अशरफ अशरफी किबला और ओजस्वी वक्ता मोइन अख्तर मौलाना हिफ्जुर रहमान अंसारी लाल टोपी से भी मुलाकात की गई। दोनों साहिबान ने हर मुमकिन तआवून का यकीन दिलाया।ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस सोशल मीडिया ग्रुप के ओहदेदारान और मिंबरान में रईस अहमद अंसारी पेट्रोल पंप, मास्टर अकरम ज़िया अंसारी, पार्षद इनाम अंसारी (गब्बु सेठ), रियाज़ उल हक़ अंसारी, डॉक्टर शकील अंसारी, तनवीर रज़ा बरकाती, शाहिद अंसारी लीडर, नौशाद अली अंसारी, फैजान अंसारी सहित अन्य साथी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article