रक्षाबंधन आते ही रंग बिरंगे राखियों से सजा बाजार | New India Times

हाशिम अंसारी, सीतापुर ( यूपी ), NIT; ​रक्षाबंधन आते ही रंग बिरंगे राखियों से सजा बाजार | New India Timesश्रवण मास के अंतिम दौर में कस्बे कस्बे में काफी भीड़ भाड़ व बाजारों में राखियों से सजी दुकाने दिखाई दे रही हैं। त्योहार आते ही लोगों के मन में खुशी की लहर दौड़ रही है, वहीं सभी पर्वों पर हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल के नाम से जाना जाने वाला लहरपुर रक्षाबंधन का त्यौहार एक साथ मना रहा है, वैसे भी यहां पर सभी त्योहार एक साथ मनाए जाते हैं, चाहे वह ईद का त्योहार हो या होली। रक्षाबंधन पर्व को भी यहां के लोग आपस में मिलजुल कर मनाते हैं, ऐसा ही कुछ इस त्यौहार में भी दिखाई दे रहा है। ​

रक्षाबंधन आते ही रंग बिरंगे राखियों से सजा बाजार | New India Timesयहां पर सेंट बिलाल कान्वेंट स्कूल में सभी छात्राओं ने सभी छात्रों वा अध्यापकों को राखी बांधकर ‘हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में सब भाई भाई’ इस बात को साबित कर दिया, और सभी ने एकता का प्रतीक बना दिया। इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक प्रधानाचार्य ने सभी छात्र छात्राओं व शिक्षकों को रक्षाबंधन की मुबारकबाद दी।​​रक्षाबंधन आते ही रंग बिरंगे राखियों से सजा बाजार | New India Timesरक्षाबंधन के मौके पर मिठाई की दुकानों व राखियों की दुकानों पर काफी भीड़ दिखाई दे रही है। इस बार लोग विदेशी राखियों को छोड़कर देशी राखियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। देसी राखियों में दिल्ली की राखियां सभी के मनों को भा रही हैं। दुकानदार भी इस बार देशी राखी को बेचकर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। वहीं बाजारों में बच्चों के लिए एक से एक रंग बिरंगी राखियां हैं जिन्हें बच्चे खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.