अरशद आब्दी / विकास बदुआ, झांसी (यूपी), NIT;
झांसी जिला के अंतर्गत तहसील गरौठा के पास थाना ककरबई से 2 किलोमीटर दूर सिद्ध आश्रम पड़ता है जो चकाडोरी नाम से विख्यात माना जाता है। उस स्थान पर आज पंडित श्री रामस्वरूप बिदुआ के द्वारा वृक्षारोपण किया गया, जिसमें केला का वृक्ष लगाकर हिदायत देते हुए बताया की वृक्ष एक ऐसी चीज है जो बड़ा कोमल होता है जैसे इंसान का शरीर कोमल होता है उसी तरीके से वृक्ष कोमल है कि अगर उसे काटो या तोड़ोगे तो उसे दर्द होगा। पंडित श्री रामस्वरूप बिदुआ ने हिदायत देते हुए और भी कुछ महत्वपूर्ण बातें बतलाई हैं जो बड़ी महत्वपूर्ण हैं। इस मौके पर मंदिर के महंत राकेश महाराज और पंडित सत्य प्रकाश तिवारी साहित कई लोग मौजूद रहे।
