मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक धाम फुट तालाब में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक धाम फुट तालाब में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव | New India Times

प्रसिद्ध तीरथ वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान कुटीर मंदिर फुट तालाब में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी बड़े विधि विधान के साथ विधिवत रूप से हनुमान जी का जन्म उत्सव मनाया गया। रामनवमी के दिन से प्रतिदिन मंदिर में अनुष्ठान के साथ आज हनुमान मारुती यज्ञ  के साथ पूर्णाहुति जैन परिवार द्वारा की गई पूर्णाहुति के पूर्व महंत श्री मुकेश दास जी वरिष्ठ सदस्य वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान कुटीर मंदिर समिति फुट तालाब के समाजसेवी सुरेश चंद पूरणमल जैन राजेश जैन जैकी जैन जैन परिवार द्वारा हनुमान जी के मंदिर के शिखर के पर भगवा ध्वजा शुभ मुहूर्त में लहराई गई तत्पश्चात भगवान हनुमान जी को 56 तरह के भोग लगाकर महा आरती की गई।

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक धाम फुट तालाब में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव | New India Times

महाआरती के पश्चात कन्या पूजन श्रीमती सीमा सुरेश चंद जैन एवं जैन परिवारद्वारा कंकू तिलक लगाकर यथावत दक्षिणा देखकर उन्हें भोजन कराकर चरण स्पर्श किए गए तथा  देवी शक्तियों का  आशिर्वाद लिया। देर शाम तक आसपास के ग्रामीणों ने भंडारे का लाभ उठाएं। आज सुबह से ही मंदिर में भक्तों का आना चालू हो गया था  आरती के पश्चात सब भक्तों ने हनुमान जी के दर्शन कर हनुमान जी का आशिर्वाद लिया। इस पावन पर्व पर समाजसेवी सुरेश चंद पूरणमल जैन ने हनुमान जन्मोत्सव की सभी को शुभकामनाएं दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.