निंबोला थाना अंतर्गत धूलकोट के केवड़िया फाल्या में पुलिस टीम पर हमला करने वाले 5 आरोपी और हुए गिरफ्तार, प्रकरण में कुल 18 वन अतिक्रमणकारी आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT;

निंबोला थाना अंतर्गत धूलकोट के केवड़िया फाल्या में पुलिस टीम पर हमला करने वाले 5 आरोपी और हुए गिरफ्तार, प्रकरण में कुल 18 वन अतिक्रमणकारी आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी | New India Times

एसपी बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन में , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंग कनेश एवं एसडीओपी नेपानगर श्री आयुष अलावा के मार्गदर्शन में पुलिस ने धूलकोट के केवडिया फाल्या में आरोपियों की तलाश में गई पुलिस टीम पर हमला करने वाले 5 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दिनांक 04.04.2023 की सुबह केवड़ियां फाल्या में पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। उक्त घटना पर आरोपियों के विरूद्ध थाना निम्बोला में अप क्र 133/2023 धारा 147, 148, 149, 294, 341, 307, 353,332 भादवि का पंजीबद्ध किया गया। एस पी बुरहानपुर द्वारा गठित पुलिस टीमों ने 13 आरोपीयों को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। इस तरह 18 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आज 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी (1)रामलाल पिता धनीराम बारेला 20 वर्ष (2) जामसिंह पिता ज्ञान सिंह 30 वर्ष (3) गोपाल पिता ज्ञानसिंह 36 वर्ष (4)राकेश पिता ज्ञानसिंह उम्र 40 वर्ष (5)भाई राम पिता धनीराम उम्र 22 वर्ष सभी निवासी केवड़िया फाल्या धूलकोट के हैं।आरोपियों की गिरफ़्तारी में थाना प्रभारी निंबोला एसआई हंस कुमार झिंझोरे, एएसआई कमलेश कुशवाह, धुलकोट चौकी प्रभारी एएसआई सुरेंद्र राजपूत, प्र आर प्रताप तोमर, प्रआर जितेन्द्र रावत, प्रआर खूम सिंग, प्रआर हल्के राम, प्रआर संतोष, प्रआर कोमल, आर. मनोज, आर. अनिल, सैनिक रघुनाथ, सैनिक विजय शंकर का सराहनीय कार्य रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.