अभ्युदय पुरम में सम्मानित हुए सुशील वैभव | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

अभ्युदय पुरम में सम्मानित हुए सुशील वैभव | New India Times

शिव काव्यांजलि समिति मध्य प्रदेश एवं अक्षरमैत्री साहित्य वर्तुल गुजरात के संयुक्त तत्वाधान में अभ्युदय पुरम उज्जैन में भगवान महावीर जयंती पर विगत 2 अप्रैल को शिवाक्षर काव्योत्सव एवं राष्ट्रीय कवि समागम में पन्ना के हास्य व्यंग कवि सुशील खरे वैभव को श्रेष्ठ साहित्य सृजक सम्मान से सम्मानित किया गया। संपन्न हुए कवि सम्मेलन में मुक्ति सागर महाराज जी,कवियत्री मृदुल तिवारी मुंबई, कवि देवेंद्र सिंह राव उदयपुर, पंडित अशोक नागर इंदौर, केतन पंड्या मेहसाना गुजरात ने सुशील वैभव की रचना धर्मिता की प्रशंसा करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी ज्ञात हो कि पूरे देश में लगातार सम्मानित हो रहे सुशील वैभव लगभग 800 सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। सम्मानित होकर पन्ना लौटने पर श्रीमती शारदा पाठक, पंडित उमा देव उपाध्याय, एस कुमार चंद पुरिया, डॉक्टर प्रमोद श्रीवास्तव, राजकुमार वर्मा, पंकज खरे एडवोकेट, सुरेश सौरभ, मनीष मिश्रा, राकेश शर्मा, पंकज बख्शी ने सुशील वैभव को बधाई व शुभकामनाएं दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.