इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्टार जनरल महानिबंधक आशीष गर्ग बने मथुरा के जिला जज | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्टार जनरल महानिबंधक आशीष गर्ग बने मथुरा के जिला जज | New India Times

इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्टार जनरल महानिबंधक आशीष गर्ग को मथुरा का जिला जज बनाया गया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ब्रजभूमि के न्याय क्षेत्र में उनके परिवार से उनके पिता भी मथुरा में सीजेएम पद पर कार्य कर चुके हैं और अब मुझे मथुरा के जिला जज पद पर कार्य करने का अवसर मिला है।
विदित हो कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्टार जनरल महानिबंधक आशीष गर्ग को मथुरा का जिला जज बनाया गया है और मथुरा के जिला जज राजीव भारती को हाईकोर्ट का रजिस्टार जनरल महानिबंधक नियुक्त किया गया है। हाइकोर्ट के रजिस्टार जनरल महानिबंधक पद से स्थानातंरित होकर आए हैं। नवनियुक्त जिला जज आशीष गर्ग ने मथुरा जिला जज के पद का कार्यभार संभाल लिया है।
जिला जज का चार्ज लेने के बाद आज जिले के सभी न्यायिक अधिकारियों ने एवं सरकारी अधिवक्ताओं ने उनका स्मृति करके स्वागत किया।

इस अवसर पर डीजीसी शिवराम सिंह तरकर, स्पेशल डीजीसी श्रीमती अलका उपमन्यु, भीष्मदत्त तोमर, ब्रजेश कुंतल, मुकेश बाबू, हरेन्द्र शर्मा, सुरेश शर्मा, राकेश चैधरी, चन्द्रभान सिंह, खडग सिंह छौंकर, रनवीर सिंह, अभिषेक कुमार, रामवीर यादव, भगत सिंह आर्य, नरेन्द्र कुमार शर्मा, शैलेन्द्र कुमार, अविनीश उपाध्याय, अभिषेक सिंह राजू सिंह, हेमेन्द्र भारद्वाज, सुभाष चतुर्वेदी, मान सिंह, रवेन्द्र कुमार आदि ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.