आगामी 8 अप्रैल को आयोजित होने वाले सांसद नकुलनाथ के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विधायक सुनील उईके ने की बैठक | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आगामी 8 अप्रैल को आयोजित होने वाले सांसद नकुलनाथ के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विधायक सुनील उईके ने की बैठक | New India Times

आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं सांसद नकुलनाथ की जिले में सक्रियता बढ़ गई है। नेता द्वय पूरे जिले में ताबड़तोड़ दौरा कर एक दिन में कई बैठकें कर कार्यक्रताओं में जोश भर रहे हैं। इसी क्रम में जुन्नारदेव विधानसभा के नवेगांव ब्लॉक के मोहगांव किशन में 8 अप्रैल को दोपहर 2 बजे सांसद नकुलनाथ की एक विशाल जनसभा होने जा रही है। सांसद के आगमन को लेकर बुधवार को जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके ने मोहगांव किसन, दुर्गवाड़ा, उमरडोह, एवं कटकुही में काँग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई।

आगामी 8 अप्रैल को आयोजित होने वाले सांसद नकुलनाथ के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विधायक सुनील उईके ने की बैठक | New India Times

बैठक में विधायक सुनील उईके के साथ नवेगांव प्रभारी सुभाष गुलबांके, बलॉक अध्यक्ष सिम्मीलाल परतेती, घनश्याम तिवारी, प्रदीप बत्रा, राजेश मिगलानी, विजय सूर्यवंशी, दुर्गा यदुवंशी, सतीश यदुवंशी, लेखराम यदुवंशी, तानुराम धुर्वे, मनीराम साहू, मनीष साहू, सतीश साहू, नौखे साहू, ममतेश बलवंशी, शिव बानवंशी, नंदकिशोर यदुवंशी, डॉ देवी यदुवंशी, अमरचंद आम्रवंशी, दिलीप आम्रवंशी, पन्नालाल आम्रवंशी, राजू यदुवंशी, जय यदुवंशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.