लाडली बहना योजना के तहत किया गया कार्यक्रम आयोजित | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

लाडली बहना योजना के तहत किया गया कार्यक्रम आयोजित | New India Times

आदरणीय कलेक्टर महोदय श्री प्रियंक मिश्र के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुभाष जैन के मार्गदर्शन में विकासखंड तिरला के सभी गांवों में लाडली बहना योजना के शुभारम्भ कार्यक्रम का माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का लाईव प्रसारण जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणजन महिलाओं किशोरियों को दिखाया गया। जिसमें खासतौर पर लाड़ली बहना योजना के पात्र हितग्राहियों ने बहुत उत्साह से भाग लिया।
इसी तरह खण्ड स्तर पर कार्यक्रम पंचायत भवन तिरला मेंं आयोजित किया गया। जिसमें सरपंच श्रीमति आरती पटेल, पर्यवेक्षक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजनों महिलाओं किशोरियों लगभग 150 की संख्या में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम शुभारम्भ में किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली गई। तत्पश्चात सरस्वती पूजन एवं कन्या पूजन किया गया एवं लाड़ली बहना योजना की जानकारी दी गई। योजना की जानकारी देते हुए पर्यवेक्षक श्रीमती रूपवंति डावर ने बताया कि वह सभी महिलाएं जो मध्यप्रदेश की मूल निवासी हैं, जिसकी उम्र 23 वर्ष से 60 वर्ष की आयु के बीच की होनी चाहिए, जो आयकर दाता नही तथा जिसकी वार्षिक आमदानी 2.50 लाख से कम हैं वे सभी महिलाएं को इस योजना का लाभ दिया जायेगा। योजनान्तर्गत पात्र हिअतग्रही को 1000/- रूपए प्रतिमाह सहायता राशि देने का प्रावधान सरकार ने किया है। ताकि प्रदेश की महिला आर्थिक स्वावलंबी बन कर आर्थिक स्थिति सुदृढ कर सके। तत्पश्चात माननीय मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा लाईव प्रसारण एवं सबोद्धन को बड़ी एमसीडी स्क्रीन पर दिखाया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.