त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश कर्मचारी संघ के समस्त वन कर्मियों ने जिला अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में सोमवार को देवरी क्षेत्र के विधायक हर्ष यादव जी के निवास पर पहुंचकर वन समिति में कार्यरत कर्मचारियों को कलेक्टर दर से वेतन दिलाए जाने संबंधी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जिसमें बताया गया की कर्मचारी मंच अनुरोध करता है विगत कई वर्षों से वन विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को इस महंगाई के दौर में विभिन्न योजना के अंतर्गत कर्मचारियों से काम लिया जाता है। पूर्व में कर्मचारियों को कलेक्टर दर से वेतन का भुगतान किया जाता था लेकिन वर्तमान में म.प्र. के सभी वन मण्डल में कार्यरत कर्मचारियों को वन समिति के माध्यम से अब भुगतान होने लगा जो कि कर्मचारियों को पहले 10,000 से 12,000 कार्य करने का मिलता था। अब वही राशि वन समिति के माध्यम से कर्मचारियों को 5000 रू. प्रति माह भुगतान किया जा रहा है जो कि उसके कार्य के अनुसार उसको उसका मानदेय कम दिया जा रहा है जबकि कर्मचारियों को कलेक्टर दर से वेतन भुगतान करने का मध्यप्रदेश शासन का आदेश है लेकिन वन विभाग में समितियों के संचालन होने से कर्मचारियों को उनके कार्य करने का भुगतान कम किया जा रहा है ऐसे में कर्मचारी इतनी कम राशि में अपने परिवार अपने बच्चों की शिक्षा घर की अर्थव्यवस्था आदि कार्य करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उपरोक्त कर्मचारियों की समस्या को देखते हुए शासन में यह बात रखना अत्यंत आवश्यक है कि आज वन समितियों को इतनी राशि प्रदान की जाए कि वह कर्मचारियों को समिति के माध्यम से हो रहा भुगतान उनके वेतन का कम से कम 15000 रू. एक कर्मचारी को प्रतिमाह मिले ऐसी व्यवस्था शासन स्तर पर होना अति आवश्यक है। इसलिए माननीय विधायक महोदय जी से कर्मचारी मंच निवेदन करता है कि आप यह बात शासन की विधानसभा सत्र में कर्मचारी हित में विधानसभा में लगाने की कृपा करें। संघ आपके इस कृपा के लिए हमेशा कृतज्ञ रहेगा।
