नेकी की दीवार पर गर्मी के समय जरूरतमंद लोगों को मिलेंगे कपड़े, जो लोग मुहिम में जुड़कर दूसरों की मदद करना चाहते हैं वह हेल्पलाइन नंबर 8266001000 पर कर सकते हैं संपर्क: विनोद दीक्षित | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

नेकी की दीवार पर गर्मी के समय जरूरतमंद लोगों को मिलेंगे कपड़े, जो लोग मुहिम में जुड़कर दूसरों की मदद करना चाहते हैं वह हेल्पलाइन नंबर 8266001000 पर कर सकते हैं संपर्क: विनोद दीक्षित | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया हमारी समिति ने इस कड़ाके की सर्दी में बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड मथुरा पर नेकी की दीवार का शुभारंभ दिसंबर माह में समिति संरक्षक विधायक पूरन प्रकाश के द्वारा किया गया था। नेकी की दीवार से सर्दी के समय लोगों को ठंड से बचाने के मकसद से संयुक्त पहल शुरू की गई थी। इस नेकी की दीवार से कड़ाके की ठंड में लोगों को गर्म कपड़े उपलब्ध करवाया जाता रहा है। नेकी की दीवार लोगों को ठंड से बचाने में सहायक रही। नेकी की दीवार पर लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए गर्म कपड़े चप्पल, जूते समय-समय पर छोड़ जाते रहे जिससे जरूरतमंद गरीब लोगों को ठंड से बचाने में मुहिम कहीं हद तक सफल रही। नेकी की दीवार की सभी वर्गों ने सराहना की है। इसी सफलता के बाद अब पहली बार गर्मी काल के अंतर्गत आने वाले मौसम की तैयारी करते हुए संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि आज से इस नेकी की दीवार पर गर्मी मौसम के कपड़े लोगों के लिए रखे गये हैं। आज से नेकी की दीवार पर गर्मी के समय उपयोग में आने वाले कपड़े मिलेंगे। यहां से कोई भी व्यक्ति गर्मी के कपड़े ले सकता है और जिनके पास कपड़े हैं वह कपड़े इधर छोड़ सकता है। प्रथम दिन लोगों ने एक कुंटल कपड़े दिए। संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने अपना हेल्पलाइन नंबर मो 826001000 दिया है। इस अवसर पर नरेंद्र दीक्षित, दीपक वर्मा, हेमंत अग्रवाल, गगन अग्रवाल, मनोज कुमार शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.