ग्राम पंचायत भवन के सामने ही रोड़ पर बना बड़ा गड्ढा, जिम्मेदार दिख रहे हैं लापरवाह, कभी भी हो सकता है हादसा | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत भवन के सामने ही रोड़ पर बना बड़ा गड्ढा, जिम्मेदार दिख रहे हैं लापरवाह, कभी भी हो सकता है हादसा | New India Times

जुन्नारदेव जनपद पंचायत मुख्यालय के अंतर्गत ग्राम पंचायत डूंगरिया से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत भवन के सामने बड़ा गड्ढा रोड पर निकल आया है। गड्ढा दिन पर दिन बड़ा होता चला जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दो बार ग्राम पंचायत के नुमाइंदों को अवगत कराने के बाद भी किसी प्रकार का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत के सामने ही यह हाल है तो पूरी ग्राम पंचायत कैसे संभाल पाते होंगे इस का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिलहाल तो यह गड्ढा जान का दुश्मन ग्रामीणों के लिए बना हुआ है जिससे ठोकर लगने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश भी पनप रहा है। जनता जनार्दन ने इस ओर अपनी आवाज बुलंद करते हुए कहा कि जल्द से जल्द इसका निराकरण किया जाए जिससे राहगीरों को और स्थानी वासियों को सुविधा मिल सके। चौबीसों घंटे आवागमन करने के लिए यह मार्ग है जिसमें भारी-भरकम ट्रक सहित कई वाहनों का आवागमन होता है। आला अधिकारियों और जिम्मेदारों को अवगत कराकर निराकरण करना चाहिए जिससे के स्थानीय वासियों की समस्या का निराकरण हो सके साथ ही जिम्मेदार इस ओर जागरूक हो सके के जनता सूचना देने के बाद भी कोई निराकरण नहीं किए जाने वाले तत्काल ही निराकरण कर पाएं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.