सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर न दें ध्यान, पुलिस की टेक्निकल टीम द्वारा सोशल मीडिया ग्रुप्स पर रखी जा रही है पैनी नज़र, भ्रामक संदेश फैलाने पर संबंधित व्यक्ति पर होगी कड़ी कार्यवाही | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर न दें ध्यान, पुलिस की टेक्निकल टीम द्वारा सोशल मीडिया ग्रुप्स पर रखी जा रही है पैनी नज़र, भ्रामक संदेश फैलाने पर संबंधित व्यक्ति पर होगी कड़ी कार्यवाही | New India Times

आसामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर एक मैसेज फॉरवर्ड किया जा रहा है कि लालबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्जन स्थल पर स्थित मुंजुबा महाराज के मंदिर की मूर्ति एवं नंदी भगवान की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया गया है। घटना की सत्यता की जांच करने के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर गए और मंदिर व मूर्ति का निरीक्षण किया। मूर्ति के संबंध में वहां प्रतिदिन आने वाले भोलाना के चरवाहों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त दोनों मूर्तियां लंबे समय से इसी अवस्था में हैं। उन्हें किसी व्यक्ति द्वारा वर्तमान में खंडित नहीं किया गया है। ग्राम भोलाना के धनगर समाज द्वारा उक्त मंदिरों में पूजा की जाती है। मंदिर निर्जन स्थान पर होने से वहां कम ही लोग जाते हैं। अतः बुरहानपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया पर चल रहे भ्रामक संदेश के बहकावे में न आएं न ही इस तरह की अफवाहों को बढ़ावा दें। बुरहानपुर पुलिस की टेक्निकल टीम व्हाट्सएप ग्रुप की निगरानी कर रही है। अगर किसी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर मेसेज फॉरवर्ड कर अफवाह फैलाने का कार्य किया जाता है तो उस पर पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.