अरशद आब्दी, झांसी ( यूपी ), NIT;
झांसी जिला के गुरसराय नगर में सोमवार के दिन कावड़ियों की विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई, जोकि गुरसराय से 23 किलोमीटर आगे एरच नदी में पानी भरा गया और फिर एरच से पदयात्रा की गई और गुरसराय में स्थित बाल विद्या मंदिर के शिव शंकर की प्रतिमा पर जल चढ़ाया गया जोकि इसका शुभारंभ है।
सभी गुरसराय वासियों ने किया जगह-जगह पर कावड़ियों को पानी पिलाया तथा नाश्ता कराया और कावड़ियों का सम्मान किया। गुरसराय रिपोर्टर विकास बदुआ ने कावड़यों का स्वागत किया।
