रहीम शेरानी हिन्ददुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

ब्लाक कांग्रेस कमेटी सारंगी के तत्वावधान में 74 वें गणतंत्र दिवस पर न्यू बस स्टैंड पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अग्निनारायन सिंह राठौर ने झंडा वंदन किया।
राठौर ने कहा कि आज हम अपना 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह मना रहे हैं। यह दिन देश व प्रदेश के लिये गौरव की बात है।
उन्होंने देश को आजादी दिलाने वाले वीर सैनिकों पर नाज है जिन्होंने देश की आजादी के खातिर अपने प्राणों का बलिदान किया।
इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष हीरालाल डाबी आई टी सेल प्रदेश सचिव जयराज भट्ट कमलेश पाटीदार, सूर्यवीर सिंह राठोर, नरसिंह भाई, हरू मेड़ा, कैलाश मेड़ा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
