यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर जिले में 13 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय समारोह जिला मुख्यालय स्थित नगरपरिषद के सभागार में बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी सुदर्शन सिँह तोमर ने उपस्थित मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिये मतदान की शपथ दिलायी गयी। इस मौके पर दिव्यांग मतदाताओं, नव मतदाताओं एवं ट्रांसजेंडर पूर्व पार्षद शोभा बाई मतदाताओं बुजुर्ग मतदाताओं इस मौके पर चुनावी कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओज को भी सम्मानित किया गया इस मौके पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी सुदर्शन सिँह तोमर ने सभी लोगों से मतदान प्रक्रिया में अवश्य भाग लेने का आह्वान किया इस मौके पर राजस्थान की पहली किन्नर पार्षद शोभा बाई ने भी मतदाताओं से अपने मत का प्रयोग करने की अपील की।
