बाड़ी महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रहल में प्रधानाचार्य एवं स्टाफ द्वारा 400 बच्चों को वितरित किया गया गर्म स्वेटर और जर्सी | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

बाड़ी महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रहल में प्रधानाचार्य एवं स्टाफ द्वारा 400 बच्चों को वितरित किया गया गर्म स्वेटर और जर्सी | New India Times

बाड़ी महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रहल में तेज सर्दी के मौसम को देखते हुए विद्यालय प्रधानाचार्य एवं स्टाफ द्वारा सभी 400 बच्चों को गर्म स्वेटर जर्सी का वितरण किया गया विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य पारसराम पंवार जैतारण ने बताया कि तेज सर्दी के मौसम को देखते हुए विद्यालय स्टाफ स्वयं भामाशाह बनकर आगे आए और सभी छात्रों को गर्म वस्त्र वितरित किये अगले दस दिन में सभी बच्चों को टाई बेल्ट और कार्ड वितरण किए जायेंगे।
रहल विद्यालय में भामाशाहों के माध्यम से समय समय पर ड्रेस स्वेटर स्कूल बैग स्टेशनरी किट वितरित किये जाते हैं जिससे ग्रामीण परिवेश के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र बिना किसी प्रकार के संकोच से अपना अध्ययन जारी रख सके।
हाल ही में पी एम श्री योजना के लिए शिक्षा संकुल जयपुर से शिक्षा विभाग के एडिशनल डायरेक्टर अनिल थानवी धौलपुर कार्यालय से अतिरिक्त समन्वयक बबिता जी सी बी ई ओ बाड़ी दाऊदयाल शर्मा राजेन्द्र प्रसाद शर्मा की टीम ने रहल विद्यालय का निरीक्षण किया जिसमे भौतिक शैक्षिक व सह शेक्षणिक गतिविधियों एवम संस्थाप्रधान द्वारा भामाशाहों के सहयोग से विद्यालय विकास से प्रसन्नता व्यक्त की और सम्बलन दिया।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ विद्याराम रघुवीर प्रसाद राधेश्याम कुपासिया रामगिरीश विक्रमसिंह भाटी जीतेन्द्र सिंह देवेन्द्र शर्मा मधुसूदन शर्मा भगवानदास अजीत सिंह रेखा अवस्थी ऊषादेवी एवम ग्रामीण दाताराम कैलाशी जनक सिंह मानवाधिकार मीडिया के वीरेन्द्र गुर्जर मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.