भोपाल नगर निगम की लापरवाही के चलते कई महीनों से बह रहा है स्वच्छ पानी | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल नगर निगम की लापरवाही के चलते कई महीनों से बह रहा है स्वच्छ पानी | New India Times

भोपाल नगर निगम की लापरवाही के चलते बैरसिया रोड रॉयल कॉम्प्लेक्स के सामने कई महीनों से हज़ारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार बैरसिया रोड रॉयल कॉम्प्लेक्स के सामने कई महीनों से कोलार पाईप लाइन फूटा हुआ है जिसके कारण हज़ारों लीटर स्वच्छ पानी प्रतिदिन बर्बाद हो रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सही देखरेख न होने के कारण कई महीनों से पानी बह रहा है लेकिन कोई भी सरकारी अमला इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
पानी अमूल्य है इसे व्यर्थ न बहाएं। यदि समय रहते बहाना बंद न किया तो भविष्य में हमें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पानी की एक-एक बूंद कीमती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.