सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

कोहरे के कहर ने 6 लोगों की जान ले ली। गुरूबक्शगंज थाना क्षेत्र के बांदा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह सवेरे खगिया खेड़ा गांव के पास चाय की गुमटी में गांव के ही एक दर्जन लोग चाय की चुस्कियां ले रहे थे, सड़क पर जबरदस्त कोहरा था। इसी कोहरे के बीच से अचानक से एक डम्फर चाय की दुकान की ओर तेजी से आता दिखा जबतक मौजूद ग्रामीण कुछ समझ पाते। 8 लोग उसकी चपेट में आ गए जिससे कि गांव के लल्लू समेत 3 लोगो की मौत हो गई। वही 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके ग्रामीणों का भारी हुजूम जमा हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां पर इलाज के दौरान 3 और लोगों की मौत हो गई। वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मौके पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी व जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने दी जानकारी घायल व मृतक के परिजनों की हर संभव मदद का दिलाया भरोसा। पूर्व ग्राम प्रधान तिलक सिंह ने बताया कि कुछ ग्रामीण चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे इसी बीच अचानक से एक ट्रक दुकान में घुस गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई वही तीन लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई 2 लोग घायल हो गए। वही ट्रक चालक व ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया ट्रक चालक कानपुर निवासी सुनील ने बताया कि कोहरे के कारण कुछ दिखा नही और हादसा हो गया। ट्रक कानपुर के रामादेवी का है।
