संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर/चंबल संभाग (मप्र), NIT:

विशाल संगठन एनसीसी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर बेमिसाल 75 वर्ष होने पर और भारत की आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर यूनिटी फ्लेम रन यात्रा कन्याकुमारी से नई दिल्ली तक निकाली जा रही है। इसी श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए 20 नवंबर 2022 को कन्याकुमारी से प्रारंभ हुई यूनिटी फ्लेम रन मशाल यात्रा 2650 किलोमीटर दूरी तय कर बुधवार 11 जनवरी 2023 को प्रातः 11:30 बजे पनिहार स्थित सीआरपीएफ कैंप में पहुंची। यहां ग्वालियर ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राजीव कुमार एवं सीआरपीएफ पुलिस ग्रुप डीआईजी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव, 8mp बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल लोकेश देवा द्वारा अपने अधिकारियों एवं ग्वालियर ग्रुप के एनसीसी कैडेट जिसमें ग्वालियर, मुरैना के साथ इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे कर्नल के. एस. बदवार (सेना मेडल ), कर्नल डी.एस. मलिक, कर्नल एस.एन.झा का स्वागत किया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। भारत की आजादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव एवं एनसीसी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे भारत वर्ष में फ्लेम रन यूनिटी मशाल दौड़ निकाली जा रही है, यह मशाल दौड़ 18 जनवरी 2023 को नई दिल्ली में संपन्न होगी।
कर्नल के.एस. बदवार के नेतृत्व वाली यूनिटी रन फ्लेम मशाल यात्रा कन्याकुमारी से 60 दिनों में 3000 किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कर नई दिल्ली में 18 जनवरी 2023 को संपन्न होगी। इसमें एएनओ मेजर राजवीर किरार, कैप्टन समीर भार्गव, ले० बी०के० सिंह, ले० मुस्ताक अली, एस.ओ.उमेश कुमार तिवारी, एसओ धर्मपाल सिंह ,ले०शिव ओमवीर, टी ओ गजेंद्र जैन, ले विवेक परासर, सूबे मेजर लखविंदर सिंह व सभी एएनओ एवं सभी आर्मी जवान एवं सीआरपीएफ जवान आदि शामिल हुए।
