38 करोड़ की लागत से बनेगा रतनगढ़ माता मंदिर का पुल: पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

38 करोड़ की लागत से बनेगा रतनगढ़ माता मंदिर का पुल: पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव | New India Times

प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने कल सेवड़ा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 150 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाली सड़के और सिंध नदी के तीन पुलों की सौगात दी। इसके अलावा 38 करोड़ की लागत से सिंध नदी पर बनने बाला रतनगढ़ माता मंदिर पुल का भूमि पूजन किया। इस मौके पर उनके साथ भिण्ड-दतिया सांसद संध्या राय, पीडब्लूडी राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश धाकड़ और मध्य्प्रदेश के अधो संरचना ग्रहनिर्माण मण्डल के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव भार्गव दतिया जिले के एक दिवसीय प्रवास पर है। बुधवार को वह सड़क मार्ग से होते हुए भिण्ड में दंदरौआ सरकार हनुमान मंदिर के दर्शन कर सेवड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने बस स्टैंड पर आभार सभा को सम्बोधित करते हुए सेवढ़ा विधानसभा में 150 करोड़ से अधिक राशि के कार्यों की बात कही। जिसमे बीते साल सिंध नदी में आई बाढ़ के कारण तीन पुल बह गए थे। इन पुल की जगह नए पुल बनाने की बात कही। इनमें सेवढ़ा में स्थित पुल 40 करोड़ की लागत से, रतनगढ़ माता मंदिर का पुल 38 करोड़ की लागत से और लांच पुल 30 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे। इसके अलावा 66 करोड़ की लागत से इंदरगढ़-कामद रोड, इंदरगढ़-पण्डोखर रोड और इंदरगढ़-पिछोर बनाई जाएगी और सेवड़ा में एक करोड़ की लागत से रेस्टहाउस के निमार्ण की बात कही।

मंत्री गोपाल भार्गव ने मीडिया से बात कर कहा कि, इन सब कार्यों की अगले वित्तीय वर्ष के बजट में शामिल किया जाएगा और जल्द डीपीआर तैयार कर टेण्डर जारी किए जाएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.