भोपाल कलेक्टर ने शीतलहर एवं तापमान में गिरावट को देखते हुए भोपाल जिले में नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए किया अवकाश घोषित | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल कलेक्टर ने शीतलहर एवं तापमान में गिरावट को देखते हुए भोपाल जिले में नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए किया अवकाश घोषित | New India Times

भोपाल कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने तापमान में आ रहे लगातार गिरावट एवं शीतलहर को देखते हुए सभी स्कूलों में 6 जनवरी से 10 जनवरी तक कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है।
कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। जारी यह आदेश भोपाल जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सी.बी.एस.ई., आई.सी.एस.ई, माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों में लागू रहेंगे। विद्यालयीन शिक्षक, कर्मचारी समय पर उपस्थित रहेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.