इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई, फाइलिंग की समयसीमा नहीं बढेगी: सीबीडीटी | New India Times

पवन परूथी, नई दिल्ली, NIT; ​इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई, फाइलिंग की समयसीमा नहीं बढेगी: सीबीडीटी | New India Times

आयकर विभाग ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की समय सीमा आगे बढ़ाने के मना कर दिया है। शनिवार को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आईटी फाइलिंग की समयसीमा नहीं बढेगी। सीबीडीटी ने कहा है कि सभी टैक्स पेयर्स समय पर रिटर्न फाइल कर दें। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है।​
इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई, फाइलिंग की समयसीमा नहीं बढेगी: सीबीडीटी | New India Times1 जुलाई से देशभर में वस्तु एवं सेवाकर व्यवस्था  (जीएसटी) लागू हो गई है। कुछ व्यापारी संगठनों के साथ सीए (चार्टेड एकाउटेंट) सरकार से मांग कर रहे हैं कि वह अभी जीएसटी में उलझे हुए हैं, इस कारण आयकर रिटर्न फाइल करने का समय नहीं मिल पा रहा है इसलिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की समयसीमा को 31 जुलाई से आगे बढ़ाया जाए। लेकिन केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की ओर से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की तारीख को लेकर स्पष्टता आने के बाद से यह साफ हो गया है कि सरकार की फिलहाल तारीख आगे बढ़ाने की कोई योजना नहीं है।  अब इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए केवल एक दिन शेष बचा है।

By nit