Edited by B.S. Rajpurohit;
करनाल (हरियाना), NIT;
शहीद श्री उधम सिंह जी की जयंती के अवसर पर आयोजित एक भव्य समारोह में देश के अमर शहीद श्री उधम सिंह जी की याद में पुष्पांजलि कार्यक्रम के साथ सम्मान समारोह का भी आयोजन हुआ, जिसमें समाज सेवा छेत्र में अग्रणी रूप से निःस्वार्थ और निष्ठा भाव से कार्य करने वाली विभूतियों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर महिला और बाल कल्याण के लिए कार्य करने वाली देश की जानी मानी शख्शियत, राष्ट्रीय अध्यक्षा वुमेन पॉवर सोसायटी श्रीमती मोनिका अरोड़ा को संस्था द्वारा ” ग्रेट नेशनलिस्ट अवॉर्ड 2017 ” से नवाजा गया। मोनिका अरोड़ा को यह अवॉर्ड भेंट करते आगुन्तक अतिथियों ने कहा कि श्रीमती मोनिका अरोड़ा लगातार पूर्ण सक्रियता के साथ, निष्ठा भाव से निःस्वार्थ भावनाओं से ओत प्रोत होकर पुरे देश में महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। आपके इन सार्थक प्रयासों से आम जन में भी जागृति का संचार हुआ है। हम सब आज इनको यह राष्ट्रीय स्तर का अवॉर्ड देते हुए गौरवान्वित महसुस करते हैं और इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्षा मोनिका अरोड़ा को राष्ट्रीय स्तर के अवॉर्ड से सम्मानित होने पर हरियाणा से केशव गुजर, वाराणसी से अन्नपूर्णा जी, अतुल बंसल, हेमलता बंता, वीणा अरोड़ा चंडीगढ़, विमला बिश्नोई जालौर, अनिल बंसल, अमित सोनी, रितु सिंह, नीलम वेद, सुशील कौशल, अभिषेक धीमन, डॉ दिग्विजय शर्मा, प्रीति तिवारी, राज खेरा ,डॉ आर के बंसल, राधिका शर्मा, भैरु सिंह बीकानेर सहित अन्य कई संगठनों के सदस्यों ने बधाई दी और खुशी का इजहार किया है।
