संचेतना अभियान: पर्यावरण संचेतना के तहत प्रतिक्षा इंस्टिट्यूट में पौधरोपण के लिए दिलाया संकल्प | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; ​संचेतना अभियान: पर्यावरण संचेतना के तहत प्रतिक्षा इंस्टिट्यूट में पौधरोपण के लिए दिलाया संकल्प | New India Timesभिंड में आज कल “स्वर्गीय रामसनेही शर्मा सेवा समिति” की अनोखी पहल सामने आ रही है। जी हाँ आपको बता दें कि रामसनेही शर्मा सेवा समिति के सचिव संजीव बरुआ ने रविवार की सुबह 11 बजे हाउसिंग कॉलोनी स्थित प्रतीक्षा इंस्टिट्यूट में जाकर करीब 200 बच्चों को पौधरोपण के बारे में बताया, इतना ही नहीं संजीव बरुआ ने पौधारोपण के फायदे और रोपण न होने  के नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने इस अवसर पर सभी बच्चों को एक एक पौधे लगाने का संकल्प भी लेने को कहा। विदित हो कि संजीव बरुआ द्वारा 25 जुलाई से 25 अगस्त तक संचेतना अभियान के तहत 10,000 से ज्यादा बच्चों को पौधरोपण का संकल्प दिलाने का लक्ष्य तय किया है। अभी तक करीव दो हजार से अधिक छात्र छात्राओं को संकल्प दिला चुके हैं।​संचेतना अभियान: पर्यावरण संचेतना के तहत प्रतिक्षा इंस्टिट्यूट में पौधरोपण के लिए दिलाया संकल्प | New India Timesइतना ही नही बरुआ जी ने बच्चों से कहा आज से पूर्व में करीब 10 से 15 साल पहले हमारे पृथ्वी पर गर्मी कम पड़ती थी जिसका कारण है पेड़ पौधे हमारे धरती पर अधिक थे लेकिन अब पेड़ पौधे काट दिए गए हैं जिस कारण गर्मी भी अत्यधिक पड़ती है। संजीव बरुआ ने बच्चों से कहा कि हमें इस पृथ्वी को हरा भरा करना है और हर एक बच्चे को एक पेड़ लगाना है और उसकी देखरेख भी करनी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article