आमने सामने की टक्कर में दो बाइक सवार चालकों की मौके पर ही मौत, चार गंभीर रूप से घायल | New India Times

आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ, भिंड (मप्र), NIT:

आमने सामने की टक्कर में दो बाइक सवार चालकों की मौके पर ही मौत, चार गंभीर रूप से घायल | New India Times

भिंड के दंडरौआ रोड़ पर दो बाईकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। आमने सामने की भिड़ंत में दोनों बाइक सवार चालकों की मौके पर हुई मौत जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए मौ अस्पताल ले जाया गया है।

दुर्घटनाग्रस्त हुए दोनों बाइक सवार जिला ग्वालियर के रहवासी थे जो ग्वालियर से दंदरौआ हनुमान मंदिर दर्शन करने आए थे।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौ थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह पहुंचे। मौ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए मौ अस्पताल भिजवाया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article